सुनील कठेरिया
Meet your coach

सुनील कठेरिया

MBBC- Moolniwasi Bahujan Business Coach

श्री सुनील कठेरिया जी देश के पहले ओर एक मात्र MBBC- मूलनिवासी बहुजन बिजनेस कोच है। जो देश की बहुजनों का भाग्य उदय व्यापार / बिजनेस से करने के लिए मुहिम चला रहे है। देश में अनेकों ट्रेनिंग कोच व संस्था है लेकिन किसी ने भी एक कोच ( बिजनेस कोच, फाइनेंशियल कोच व पर्सनल कोच) जैसे सुविधा नहीं देने की सोची। या किसी में ये काबिलियत नहीं थी। बहुजनों को सहयोग के नाम पर ठगी व धोखा भी मिला। कोचिंग के अभाव में बहुजन व्यापार में नुकसान भी उठाते रहते है। पहले ही जातिवाद, आर्थिक तंगी, भेदभाव, सरकारी तंत्र की नाकामी जैसी अड़चने तो है ही उसपर अपने लोग भी टांग खींचने से बाज नहीं आते। सरकारी छोटी बड़ी नौकरिया खत्म की जा रही है। बहुजनों का रिजर्वेशन / कोटा पंगु बन चुका है। ऐसे में बहुजन वर्ग निराशा की गर्त में धकेला जा रहा है। इन सभी समस्याओं का गहरा अध्ययन करके श्री सुनील कठेरिया जी ने एक बड़ा संकल्प ओर हिम्मत के साथ एक एक बहुजन का हाथ थाम कर उसे बिजनेस में कामयाब करने का असंभव का काम करने का संकल्प लिया हैl पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, MBA - सेल्स व इंटरनेशन मार्केटिंग, 6 सिगमा ग्रीन बेल्ट, IIM से बिज़नस स्ट्रेटजी में सर्टिफिकेशन जैसे अनेकों डिग्रियों व 30 वर्ष के सेल्स व एक्सपोर्ट अनुभव से सुसज्जित श्री सुनील कठेरिया 50 बरस की उम्र में दिल्ली से भारत ही नहीं पूरे विश्व के बहुजनों को आवाहन दे रहे है कि नौकरी मांगने वाला नहीं देनेवाला बनना है बहुजनों को देश को मालिक बनके इसे फिर सोने की चिड़िया ओर बुद्ध के मार्ग पर चलकर इसे विश्वगुरु बनाना है। बहुजनों का भाग्य उदय बिजनेस से होगा और देश में खुशहाली होगी बुद्ध का शासन फिर लौटेगा। नमो बुधाय, जय भीम, जय संविधान , जय मूलनिवासी, भवतू सबब मंगलम

View courses

News & Announcements

All updates →

What learners say

All testimonials →
“The program changed how I run my business. Highly recommended!”
PPriya SharmaFounder, Jaipur
“Good coach”
rohitrohitAgra
BBest institute